भारत में बाइक चालको द्वारा पसंद की जाने पहली मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस है. हाल ही में हीरो ने स्प्लेंडर प्लस को नये लुक के साथ भारतीय मार्किट में उतारा है. हीरो कंपनी द्वारा नए स्प्लेंडर बाइक में कई फीचर्स अपग्रेड किये गए हैं और इसी के चलते इसका नाम भी बदल दिया गया है. अब हीरो स्प्लेंडर प्लस के अपडेटेड वर्जन वाली बाइक का नाम Hero Splendor plus XTEC कर दिया गया है.
Hero Splendor Plus XTEC
भारत में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस है और इसी स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल में हीरो कंपनी द्वारा कुछ फीचर्स अपग्रेड कर दिए गए हैं और एक नये लुक और शानदार डिजाईन के साथ इंडियन मार्केट में लांच कर दिया है. यदि आप इस मोटर साइकिल में 1 लीटर पेट्रोल डलवाते हैं तो यह लगभग 73 किलोमीटर तक की दुरी बड़ी सरलता से तय कर लेगी, यानी हम कह सकते हैं इस बाइक का माइलेज बहुत ही अच्छा है.
Hero Splendor Plus XTEC की डिजाइन
अगर हम स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक के डिजाईन की बात करें तो इसमें बहुत खास बदलाव नहीं किये गये हैं. इसके अलावा हीरो कंपनी द्वारा इस बाइक के मैकेनिज्म पार्ट में भी कोई चेंजेस नहीं किये गये हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक में फ्रंट साइड में एक ऑटो एलईडी लाइट ऐड कर दिया है. स्प्लेंडर प्लस के मुकाबले स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक को कई बेहतरीन कलर कॉन्बिनेशन में लांच किया जा चूका है.
Hero Splendor Plus XTEC के फिचर्स
स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक के नए वेरिएंट में शामिल नये फीचर्स की बात करें तो इसमें काफी जबरदस्त, शानदार और एडवांस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड नए फीचर्स ऐड किये गए हैं. जैसे कि ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, इको-इंडीकेटर, बैटरी, कॉल्स और एसएमएस अलर्ट्स, USB चार्जिंग पोर्ट, स्पीडोमीटर, लंबी सीट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, लो फ्यूल इंडिकेटर रीडआउट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, बड़े ग्लोवबॉक्स, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, माइलेज इंडीकेटर जैसे फीचर्स ऐड किये गयें हैं.
Hero Splendor Plus XTEC इंजन
कंपनी द्वारा स्पलेंडर के नए वेरिएंट में पॉवरफुल इंजन के साथ 97 सीसी वाली दमदार इंजन प्रोवाइड की गई है. स्प्लेंडर प्लस की तरह इसमें भी 4 स्पीड गियर बॉक्स और साथ में i3s का यूज किया गया है. माइलेज और रेंज की बात करें तो यह स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 73 किमी तक की दुरी तय कर सकती हैं.
Hero Splendor Plus XTEC की कीमत
स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक की शुरुआती कीमत भारतीय बाज़ार में लगभग 85 हजार रुपये एक्स शोरूम है. इस बाइक को लेकर हीरो कंपनी का दावा है कि 5 वर्ष तक की वारंटी भी ग्राहक को प्रदान करेंगे. बाइक लेने के पश्चात, यदि आप इसे 6 हजार किमी तक चला लेते हैं तो उसके बाद इस बाइक को एजेंसी पर सर्विस कराना होगा.
